अयोध्या की रामलीला का दिल्ली में भव्य आगाज, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारियां

10 से 20 अक्टूबर तक चलेगी अयोध्या की रामलीला, पहली बार दिल्ली में होगा आयोजन; बाल रामलीला से लेकर फिल्मी सितारों की प्रस्तुति बनेगी खास आकर्षण

Posted by/Arti Rai

नई दिल्ली। भगवान श्रीराम की भक्ति और रामलीला के भव्य मंचन का इंतजार कर रहे राम भक्तों के लिए बड़ी खबर है। आगामी अयोध्या की रामलीला को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों, रामलीला आयोजन समिति के पदाधिकारियों और कलाकारों की मौजूदगी रही।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद कंवर सिंह तंवर उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर आगामी रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।

भूमि पूजन में आयोजन समिति के पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान अयोध्या की रामलीला से जुड़े पदाधिकारी और कलाकार भी मौजूद रहे। आयोजन में फाउंडर सुभाष मलिक (बॉबी), महासचिव शुभम मलिक, फाउंडर वाइस प्रेसिडेंट जतिन मलिक, वाइस प्रेसिडेंट पवन वत्स सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान प्रसिद्ध अभिनेता अरुण बक्शी भी मौजूद रहे। आगामी रामलीला में अरुण बक्शी रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनके इस किरदार को लेकर भी दर्शकों में खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।

कार्यक्रम के दौरान वाइस प्रेसिडेंट राज माथुर, वाइस प्रेसिडेंट इंदरजीत, वाइस प्रेसिडेंट सचिन त्यागी और वाइस प्रेसिडेंट अमित यादव ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी रामलीला

अयोध्या की रामलीला के फाउंडर एवं महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या की रामलीला का आयोजन 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पहली बार अयोध्या की रामलीला दिल्ली में रामलीला का आयोजन करने जा रही है। ऐसे में इस आयोजन को लेकर राम भक्तों और दिल्लीवासियों के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

बाल रामलीला होगी इस बार का खास आकर्षण

आयोजन की सबसे खास बात बाल रामलीला होगी। आयोजकों के मुताबिक, बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रामलीला प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।

इसके बाद शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक बड़ी अयोध्या की रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसमें बड़े फिल्मी कलाकार भगवान श्रीराम की कथा के विभिन्न पात्रों को अपने अभिनय के माध्यम से जीवंत करेंगे।

आयोजकों का कहना है कि बच्चों की रामलीला के जरिए नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और रामायण की कथा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

फिल्मी कलाकारों के अभिनय से सजेगी रामलीला

अयोध्या की रामलीला अपने भव्य मंचन और फिल्म जगत के कलाकारों की भागीदारी के लिए भी जानी जाती है। इस बार भी बड़े कलाकारों के अभिनय को आयोजन का प्रमुख आकर्षण बताया जा रहा है।

रावण की भूमिका में अभिनेता अरुण बक्शी की मौजूदगी भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहने वाली है। आयोजकों के अनुसार, मंचन के दौरान भव्य सेट, कलाकारों का अभिनय और रामायण के प्रसंग दर्शकों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेंगे।

65 करोड़ से अधिक दर्शकों का दावा

शुभम मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला को पिछले वर्ष 65 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था। आयोजकों ने इसे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला बताया है।

दिल्ली में पहली बार आयोजन होने के कारण इस बार कार्यक्रम का स्वरूप और भी व्यापक रखने की तैयारी की जा रही है। भूमि पूजन के साथ ही आयोजन की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति मिल गई है।

Prev Post
Next Post

लेटेस्ट न्यूज़