देहरादून में बारिश का कहर: जुड्डो हाईवे पर चलती कार पर पहाड़ी से गिरा मलबा

देहरादून के जुड्डो-नैनबाग-डामटा हाईवे पर भारी बारिश के बीच पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से एक चलती कार उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

जागरण संवाददाता, विकास नगर (देहरादून)। जुड्डो–नैनबाग–डामटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जुड्डो के पास लोहारी डैम साइट के समीप लगातार हो रही तेज बारिश के बाद पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर सड़क से गुजर रही एक कार पर आ गिरे।

कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नोट: यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। पाठकों तक हर महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पहुंचाने के लिए हम समाचार को उपलब्ध ताजा सूचनाओं के आधार पर निरंतर अपडेट कर रहे हैं। लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Prev Post
Next Post