काइलियन एमबापे और पराग्वे की महिला सीनेटर के बीच छिड़ी जुबानी जंग, गाली-गलौज तक पहुंच गई बात

फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर काइलियन एमबापे और पराग्वे की महिला सीनेटर के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और अभद्र भाषा तक पहुंच गई है। दोनों के बीच हुई इस जुबानी जंग ने इंटरनेट पर व्यापक चर्चा छेड़ दी है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और पराग्वे के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। मैच में फ्रांस ने 1-0 से जीत हासिल की लेकिन इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। फ्रांस की जीत के बाद पराग्वे के सीनेटर सेलेस्टे अमरिला ने काइलियन एमबापे पर हमला बोला।

उन्होंने दिग्गज फ्रांसीसी फुटबॉलर एमबापे को ह*** का बेटा कह दिया। दोनों के बीच जुबानी जंग उस समय शुरू हुई, जब फ्रांस के एमबापे ने पराग्वे के गोलकीपर से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद पराग्वे की सीनेटर ने अपने देश के खिलाड़ियों के साथ नस्लीय टिप्पणी का आरोप लगाया था। इसके बाद एमबापे ने पलटवार किया और फिर दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। दोनों ने अब तो हदें पार कर दी हैं।

अमरिला ने लगाया बड़ा आरोप

सीनेटर अमरिला, जो ऑथेंटिक रेडिकल लिबरल पार्टी से हैं, ने यह भी आरोप लगाया कि मैच हारने के बाद पराग्वे के खिलाड़ियों और लोगों के साथ ‘नस्लीय गाली-गलौज’ हुई। उन्होंने फ्रांस की संस्कृति याद दिलाई और कहा कि सच्चे फ्रांसीसी इस तरह का व्यवहार नहीं करते हैं।

अमरिला ने एमबापे को दी चेतावनी

इससे पहले अमरिला ने अपने एक्स अकाउंट पर एमबापे पर हमला बोला था। इसमें उन्होंने चेतावनी दी कि “पराग्वेयन्स से छेड़छाड़ मत करो।” उन्होंने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो का उदाहरण दिया, जो 2020 में पराग्वे में जेल गए थे। अमरिला ने कहा कि वे एमबापे पर मुकदमा भी कर सकती हैं और ‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठा सकती हैं। उन्होंने एमबापे से माफी मांगने की मांग भी की।

एमबापे ने क्या कहा था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमबापे ने अमरिला को ‘घृणित महिला’ और ‘अपने पद के लायक नहीं’ बताया था, जिसके बाद सीनेटर का गुस्सा और बढ़ गया। अब ये जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है।

Prev Post
Next Post