450 NCC कैडेट्स को दिल्ली पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर, सुरक्षा और आत्मविश्वास का दिया संदेश

SPUWAC की पहल—सफदरजंग एन्क्लेव में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं को सिखाई गई सेल्फ-डिफेंस तकनीकें, जागरूकता और आपात स्थिति से निपटने के तरीके।

Reported by/ Arti Rai

नई दिल्ली | 3 सितंबर 2026

महिलाओं और बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रन (SPUWAC) ने ग्रुप मुख्यालय दिल्ली ‘सी’, सफदरजंग एन्क्लेव में 450 NCC कैडेट्स के लिए एक दिवसीय आत्मरक्षा (Self-Defence) कार्यशाला का आयोजन किया।

 

DCP/SPUWAC के निर्देशन में आयोजित यह कार्यशाला Combined Annual Training Camp 2026 का हिस्सा थी। इसमें कैडेट्स को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकें, कठिन परिस्थितियों में सतर्क रहने के तरीके, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय तथा संभावित खतरों का प्रभावी ढंग से सामना करने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों ने आत्मरक्षा तकनीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया और कैडेट्स को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी कराई, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।

कार्यशाला के दौरान कैडेट्स को हर समय सतर्क रहने, सूझबूझ से काम लेने और समय पर सही निर्णय लेने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। संवादात्मक सत्र के कारण कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

दिल्ली पुलिस की SPUWAC लगातार आत्मरक्षा प्रशिक्षण, सुरक्षा जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से लड़कियों और युवा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यह पहल महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तिगत सुरक्षा की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Prev Post
Next Post